Aarogya Setu आरोग्य सेतु ऐप क्या हैं और यह कैसे काम करता हैं।

आरोग्य सेतु ऐप के बारे में
1.सरकार का यह ऐप लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद करता है। इसे एंड्रॉयड और आईफोन दोनों तरह के स्‍मार्टफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। यह खास ऐप आसपास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों के बारे में पता लगाने में मदद करेगा। आपके मोबाइल के ब्लूटूथ, स्थान और मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऐसा किया जाता है।.आरोग्‍य सेतु ऐप का इस्‍तेमाल कैसे करना है?
आरोग्य सेतु ऐप में एक चैटबॉट भी है, जिसमें यूजर को कोरोना महामारी से जुड़े सवालों के सही जवाब देते हैं। इसके जरिए न सिर्फ यूजर अपने अंदर कोरोना के लक्षणों की पहचान कर सकेंगा बल्कि ऐप यह भी पता लगाता है कि जाने-अनजाने में यूजर किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं आया। इसके आधार पर यह यूजर को अगला कदम उठाने की सलाह देती है। अगर यूजर 'हाई रिस्क' एरिया में हैं तो ऐप उसको कोरोना वायरस टेस्ट कराने, हेल्पलाइन पर फोन करने और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाने के लिए सलाह देती है। इसके लिए ऐप को कोरोना पीड़ितों के डेटाबेस से जोड़ा गया है, हालांकि यह धीरे-धीरे ऐप खुद का डेटाबेस भी तैयार करेगा। ऐप यूजर को इस महामारी से बचाने के टिप्स देती है बल्कि संक्रमित पाए जाने पर सरकार तक जानकारी पहुंचाती है।
3.11 भाषाओं को सपोर्ट करता है
कोरोना ट्रैकर ऐप आरोग्य सेतु फिलहाल 11 भाषाओं में काम कर रहा है। इसमें हिंदी और अंग्रेजी भी शामिल है  इसके बाद ऐप यूजर से कुछ निजी जानकारियां मांगेगा जोकि ऑप्शनल है। प्राइवेसी के बात करें तो सरकार का दावा है कि ऐप पर सभी महत्वपूर्ण जानकारियां इनक्रिप्टेड फॉर्म में स्टोर होंगी और किसी थर्ड पार्टी वेंडर के साथ इन्हें शेयर नहीं किया जा सकता हैं साथ ही आप इस आप के माध्यम से PM CARE FUND ममें दान भी दे सकते हैं

लिंक नीचे हैं
https://play.google.com/store/apps/details?id=nic.goi.aarogyasetu

No comments:

बाइसेप्स को तेजी से कैसे बढ़ाएं? How to gain bicep mass?

 आपने अक्सर देखा होगा, अगर कोई आदमी कोई भारी काम नहीं कर पाता है तो उसे अक्सर कहा जाता है "तुम्हारे हाथों  ताकत बनी रहे. साथ ही देखने औ...